वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्वयं नाव में सवार होकर पहुंचे जलमग्न गांवों तक, कहा – छत्तीसगढ़ और ओडिशा सरकार के समन्वय से जलप्रवाह प्रबंधन में तेजी, महानदी का बाढ़ अब नियंत्रण में..
सारंगढ़-बिलाईगढ़// महानदी में बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोमवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महानदी तटवर्ती सरिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
