Hemant Patel

Owner/Publisher/Editor

वीबीजीआरएएमजी योजना के तहत ग्राम विकास कार्ययोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन पर दिया गया प्रशिक्षण, राज्य स्तर के प्रशिक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई..

वीबीजीआरएएमजी योजना के तहत ग्राम विकास कार्ययोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन पर दिया गया प्रशिक्षण, राज्य स्तर के प्रशिक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में वीबीजीआरएएमजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम विकास कार्ययोजना के अंतर्गत कार्यों की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सारंगढ़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के तीनों विकासखंडों के कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षक शशिकांत गुप्ता, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, वीबीजीआरएएमजी एवं किशन जायसवाल, कार्यक्रम अधिकारी, बिलाईगढ़ द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्राम विकास कार्ययोजना से संबंधित आवश्यक प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य मैदानी स्तर पर योजना की प्रक्रिया को स्पष्ट करना तथा कार्ययोजना निर्माण में एकरूपता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में राज्य स्तर से प्रशिक्षक श्री विभाष चौबे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने ग्राम विकास कार्ययोजना की कार्यप्रणाली एवं कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से व्यावहारिक रूप से समझाया। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों की पहचान करते हुए किस प्रकार कार्ययोजना तैयार की जाएगी, कार्यों का प्राथमिकता निर्धारण कैसे किया जाएगा तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित कार्यों को योजना में शामिल किया जाएगा।

प्रशिक्षक चौबे ने कार्ययोजना निर्माण, कार्यों के चयन, प्राथमिकता निर्धारण, आवश्यक जानकारी के संधारण और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी प्रक्रियाओं को विस्तारपूर्वक समझाया। प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को योजना की प्रक्रिया को मैदानी स्तर पर व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्राम विकास कार्ययोजना से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका प्रशिक्षकों द्वारा समाधान करते हुए कार्ययोजना तैयार करने तथा योजनांतर्गत कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
जिले में वीबीजीआरएएमजी योजना के प्रभावी संचालन और ग्राम विकास कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले की क्षमता वृद्धि पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को योजना के प्रावधानों और प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करने के साथ कार्ययोजना निर्माण में एकरूपता तथा योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

वीबीजीआरएएमजी योजना के तहत ग्राम विकास कार्ययोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन पर दिया गया प्रशिक्षण, राज्य स्तर के प्रशिक्षक ने ऑनलाइन माध्यम से कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई.. Read More »

विश्व रैबीज दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 196 श्वानों का निःशुल्क टीकाकरण, सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न संस्थानों में रैबीज नियंत्रण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व रैबीज दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 196 श्वानों का निःशुल्क टीकाकरण, सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम.. Read More »

सूरजपुर डबल मर्डर केस में चार आरोपी दोषी, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में कुलदीप साहू को 10 साल की सजा..

सूरजपुर के चर्चित प्रधान आरक्षक परिवार डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है।

सूरजपुर डबल मर्डर केस में चार आरोपी दोषी, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में कुलदीप साहू को 10 साल की सजा.. Read More »

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख रुपये का सम्मान, CM साय ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान..

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मान किया।

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख रुपये का सम्मान, CM साय ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान.. Read More »

बीजेपी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शिकायत के बाद शातिर महिला गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल..

बिलासपुर में पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र के एक युवक से राजनीतिक दल में पद दिलाने और बड़े नेताओं से संपर्क का दावा कर 82 लाख 63 हजार 194 रुपये लेने का आरोप महिला पर लगा है।

बीजेपी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शिकायत के बाद शातिर महिला गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल.. Read More »

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण हुआ स्पष्ट, 15 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण, जानिए किस वार्ड में कौन-सा आरक्षण..

नपा आम चुनाव 2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से पूर्ण की गई। लॉटरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण हुआ स्पष्ट, 15 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण, जानिए किस वार्ड में कौन-सा आरक्षण.. Read More »

Scroll to Top