बाल मधुमेह बीमारी के इलाज के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को मिली ट्रेनिंग, क्षमता संवर्धन में स्वास्थ्य विभाग के साथ यूनिसेफ और एकम फाउंडेशन की रही सहभागिता..
बच्चों को टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) जैसी गंभीर बीमारी से समय पर बचाव और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं एकम फाउंडेशन के सहयोग से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं एएनएम का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

