सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हाईटेक Dial 112 सेवा की शुरुआत, जिले के सभी थाना-चौकी में तैनात होंगे नए वाहन..
जिले में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए हाईटेक Dial 112 सेवा का विस्तार किया गया है। नेक्स्ट जेन “Phase 2.0” के तहत जिले को 10 नए अत्याधुनिक वाहन मिले हैं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

