कनकबीरा हायर सेकेंडरी स्कूल का किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर ने लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कराने शिक्षकों को दिया निर्देश..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कनकबीरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण कर कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार अध्यापन तथा शैक्षणिक स्तर का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी विषयगत समझ की जांच की और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

