भिखमपुरा में 27 मई को होगा सुशासन तिहार शिविर..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में “सुशासन तिहार” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई को जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भिखमपुरा गौशाला परिसर प्रांगण में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

इन शिविरों में कुल 19 ग्राम पंचायत गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमे ग्राम मानिकपुर, छेवारीपाली, साल्हेओना, बरगांव, बिलाईगढ़ अ, कटंगपाली अ, बोन्दा, नौघटा, पिहरा, भिखमपुरा, लिप्ती, पंचधार, नदीगांव, गोबरसिंहा, सुखापाली, कण्डोला, गिरहुलपाली, मारोदरहा, बडे आमाकोनी शामिल है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

Scroll to Top