टास्क फ़ोर्स की रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी, सरसींवा और कोसीर क्षेत्र में 6 ट्रेक्टर जप्त..

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों और शनिवार को कुल 6 ट्रैक्टर पर खनिज, राजस्व और थाना की टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए रेत से भरे वाहनों को सरसीवाँ और कोसीर थाना के सुरक्षार्थ में रखा है

टास्क फ़ोर्स की रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी, सरसींवा और कोसीर क्षेत्र में 6 ट्रेक्टर जप्त.. Read More »

प्राथमिक शाला नंदीगाव में गूंजा योग का संदेश : शिक्षक जुगेन्द्र साहू ने स्वस्थ तन–मन का दिया मंत्र..

विकास खंड बरमकेला अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नंदीगाव में शनिवार का दिन बच्चों के लिए खास और प्रेरणादायक रहा। विद्यालय परिसर में योग शिक्षक जुगेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों को योगाभ्यास कराया गया और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया गया।

प्राथमिक शाला नंदीगाव में गूंजा योग का संदेश : शिक्षक जुगेन्द्र साहू ने स्वस्थ तन–मन का दिया मंत्र.. Read More »

मोदी की गारंटी के तहत वेतन विसंगति दूर करने की मांग, सीएम और वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन..

सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने वर्षों से लंबित वेतन विसंगति का मुद्दा उठाते हुए विधानसभा भवन में प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

मोदी की गारंटी के तहत वेतन विसंगति दूर करने की मांग, सीएम और वित्त मंत्री को सौंपा ज्ञापन.. Read More »

धान का बोनस : किसानों के खातों में पहुंची 10 हजार 324 करोड़ की राशि, CM बोले-किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।

धान का बोनस : किसानों के खातों में पहुंची 10 हजार 324 करोड़ की राशि, CM बोले-किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध.. Read More »

बिना सिम नहीं चलेंगे अब व्हाट्सएप, 1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, सक्रिय और रजिस्टर्ड सिम कार्ड से लिंक करना होगा अनिवार्य..

केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रस्तावित ‘सिम-बाइंडिंग’ नियमों को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। 28 फरवरी की तय समय-सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और 1 मार्च 2026 से नए नियम प्रभावी हो जाएंगे। इन नियमों के तहत हर यूज़र अकाउंट को उसके सक्रिय और रजिस्टर्ड सिम कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा।

बिना सिम नहीं चलेंगे अब व्हाट्सएप, 1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, सक्रिय और रजिस्टर्ड सिम कार्ड से लिंक करना होगा अनिवार्य.. Read More »

सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 14 जुआरी गिरफ्तार, 27 हजार रुपए और 52 पत्ती ताश जब्त..

जिले में अपराधों पर लगाम कसने के अभियान के तहत थाना कोसीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 27 हजार रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 14 जुआरी गिरफ्तार, 27 हजार रुपए और 52 पत्ती ताश जब्त.. Read More »

Scroll to Top