सिंचाई विभाग का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, GPF की राशि जारी करने के बदले पैसा लेते ACB ने रंगे हाथों पकड़ा..
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में एसीबी की टीम ने दुर्ग जिले में सिंचाई विभाग के अधीन विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

