दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले में मिली अफीम की अवैध खेती, 5 एकड़ में लहलहा रही थी फसल, क्या विनायक ताम्रकार से है कनेक्शन..?
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले को लेकर विवाद थमा ही नहीं था कि अब एक और जिले से मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की फसल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

