बुटीक की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, हाईटेक जिस्मफरोशी के अड्डे से 8 कॉलगर्ल व आपत्तिजनक सामान बरामद..
भिलाई के पॉश इलाके नेहरू नगर में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। शिक्षित और संभ्रांत परिवारों के लिए पहचाने जाने वाले विद्या विहार कॉलोनी में एक मकान से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
