छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत, सदन में पद्म विभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, CM बोले – लोककला जगत की अपूरणीय क्षति..

शेयर करें...

रायपुर//छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को शोक संदेश के साथ हुई। सत्र की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सदन को पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन की सूचना दी। इस दौरान सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में शोक व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group Click Here

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और समर्पण से छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई। उन्होंने लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। सदन में मौजूद सभी पक्षों के विधायकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोकगायिका को श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने उनके निधन को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

तीजन बाई ने पंडवानी गायन की परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया और अपनी विशिष्ट प्रस्तुति शैली से लाखों लोगों को भारतीय लोक संस्कृति से परिचित कराया। कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और बाद में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के कला, साहित्य और संस्कृति जगत में शोक की लहर है। मानसून सत्र के पहले दिन सदन की शुरुआत उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

Scroll to Top