पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मरकर की हत्या, फिर खुद भी आत्महत्या करने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस..
जांजगीर/ पुरानी बस्ती इलाके से पति द्वारा कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जहर पी लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


