पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मरकर की हत्या, फिर खुद भी आत्महत्या करने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

जांजगीर/ पुरानी बस्ती इलाके से पति द्वारा कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जहर पी लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर की पुरानी बस्ती में पत्नी कृति कहरा की लाश घर पर खून से लथपथ हालत में मिली है। पति प्रकाश कहरा के जहर पीने के बाद उसे इलाज में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घर में पति-पत्नी रहते थे। पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, क्योंकि खुद भी जहर पी लिया है। उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामले में तफ़्तीश की जा रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है।

Scroll to Top