पूर्व मंत्री डी.पी. घृतलहरे की बहू और पोती की हत्या के मास्टर माइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने के बाद यूपी भाग निकला था आरोपी..

शेयर करें...

रायपुर/ खम्हारडीह में पिछले शनिवार की रात पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे की बहु और 9 साल की पोती की हत्या का मास्टर माइंड अजय राय पकड़ा गया। साइबर सेल की टीम ने गुरुवार की रात उसे यूपी के सुल्तानपुर स्थित कुमारगंज से एक गांजा तस्कर के घर से दबोचा।

Join WhatsApp Group Click Here

मां-बेटी की हत्या के तुरंत बाद जब उसका भाई डा. आनंद और एक अन्य पकड़े गए तब वह अपनी कार से बिलासपुर भागा। वहां से बसें बदलकर यूपी में अपने दोस्त शिव प्रकाश के घर छिप गया। हत्याकांड के बाद जब अजय फरार हो गया, तब उसकी तलाश में उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के मोबाइल की जांच की गई। इसी दौरान यूपी के एक कॉल का डिटेल मिला। इसी बीच पुलिस को पता चल गया कि अजय हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। उसके बाद से वह यूपी के कुछ लोगों के संपर्क में है। पुलिस ने यूपी के उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया। मोबाइल नंबर से शिवप्रकाश का ब्योरा मिल गया। ये भी पता चल गया कि वह गांजा तस्करी के मामले में रायपुर जेल में कैद रह चुका है। ये जानकारी भी मिल गई कि उसी दौरान अजय राय जेल में था। उसके बाद साइबर सेल की टीम ने शिवप्रकाश के माेबाइल का डिटेल निकलवाया। उसमें रींवा के एक युवक का नंबर मिला। पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। रींवा के युवक को घेरकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि एक युवक ने उसका मोबाइल लेकर यूपी फोन लगाया था। पुलिस ने उसका हुलिया पूछा। उसने अजय से मिलता जुलता हुलिया बताया। अब पुलिस को पक्का यकीन हो गया कि अजय यूपी भागा है। यूपी पुलिस की मदद से साइबर सेल की टीम ने घनी आबादी वाले अपराधिक इलाके में छापा मारकर अजय और उसे पनाह देने वाले शिवप्रकाश को पकड़ा। शिव प्रकाश को वहीं यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ये था पूरा मामला:-

पिछले शनिवार की रात पूर्व मंत्री की बहु नेहा धृतलहरे और उनकी 9 साल की बेटी अनन्या का जूते की लेस से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने लाश पलंग के दीवान में छिपा दी। कुछ घंटों के भीतर ही परिवार वाले पहुंच गए और मकान में छिपे डा. आनंद और उसके भतीजे दीपक सायतोड़े को पकड़ लिया। आरोपियों ने अगले दिन हत्या की बात कुबूल की। हत्या में शामिल अजय फरार था। पुलिस ने अब उसे पकड़ा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अजय हत्या के बाद घर से निकला। वह लाश ले जाने के लिए कुछ सामान लेने निकला था। वह करीब आधा घंटे बाद लौटा। इस दौरान नेहा के मायके वाले आ गए। उन्हें मकान में देखकर वह भाग निकला, जबकि उसका भाई और भतीजा पकड़े गए।

Scroll to Top