रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का बड़ा भंडाफोड़ : 2 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार..
तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का बड़ा खुलासा करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। 19-20 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित खेतों में छापेमारी की।

