महुआ शराब के अवैध कारोबार पर भटगांव पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन अलग-अलग मामलों में 22.5 लीटर शराब के साथ तीन कोचिया गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22.500 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में 22 एवं 23 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जुनवानी, भटगांव के वार्ड क्रमांक-09 तथा सबरिया डेरा सलोनीकला में छापेमार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान भटगांव वार्ड क्रमांक-09 निवासी हरि बंजारे (39 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, ग्राम जुनवानी निवासी ईश्वर कुर्रे (50 वर्ष) के कब्जे से 6.500 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा सबरिया डेरा सलोनीकला निवासी लक्ष्मण गोड (20 वर्ष) के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके पर विधिवत जब्ती की कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई

Scroll to Top