शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// नगर पंचायत सरिया में गुरुवार को नामनिर्दिष्ट पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में सुनील मेहर, ध्वजाराम प्रधान और दिलीप साहू ने एल्डरमैन पद की शपथ ली। एसडीएम उमेश साहू ने सभी नव नियुक्त एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी तथा मंडल प्रभारी मोहन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम, सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे जनहित, सुशासन और नगर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी नव नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का समापन सरिया को स्वच्छ, सुंदर, विकसित और समृद्ध बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



You must be logged in to post a comment.