Hemant Patel

Owner/Publisher/Editor

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर..

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच माधोपाली पुल पर हुई दर्दनाक दुर्घटना का आखिरकार 72 घंटे बाद दुखद अंत हो गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे तेज बहाव में बह गई कार को बुधवार शाम खोज निकाला गया। कार के अंदर घोठला (बड़े) निवासी पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। जिन लोगों ने तीन दिनों तक उनके सकुशल मिलने की दुआएं की थीं, उनकी उम्मीदें आखिरकार टूट गईं।

प्रारंभिक घटना रविवार शाम उस समय हुई थी, जब माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में कार अनियंत्रित होकर नदी में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद लगातार राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।

रेस्क्यू अभियान को और तेज करते हुए NDRF, SDRF तथा पंजाब से पहुंची EDRF की विशेष टीम को लगाया गया। लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों ने नदी के बीच गहरी खाई में फंसी कार का पता लगाया। भारी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। जब कार का दरवाजा खोला गया तो उसमें देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव मिले। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

इस पूरे घटनाक्रम पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए था। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू स्वयं दो बार घटनास्थल पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों ने लगातार समन्वय के साथ अभियान जारी रखा, जिसके बाद यह कठिन ऑपरेशन सफल हो सका।

देवनारायण पटेल घोठला (बड़े) के पूर्व सरपंच होने के साथ-साथ अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और स्वच्छ छवि के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

यह हादसा एक बार फिर बरसात के मौसम में उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने के खतरों की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जलमग्न पुलों और तेज बहाव वाले मार्गों से गुजरने का जोखिम न उठाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रभर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

72 घंटे बाद मिला दर्दनाक अंत: माधोपाली पुल हादसे में कार से पति-पत्नी के शव बरामद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर.. Read More »

शिक्षक भर्ती : DPI ने जारी किया 1654 पदों पर संक्षिप्त विज्ञापन, जानिये किस विषय में कितने पद, पूरी डिटेल..

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गयी है। डीपीआई ने शिक्षक भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। अलग-अलग विषय के लिए अलग भर्तियां होगी।

शिक्षक भर्ती : DPI ने जारी किया 1654 पदों पर संक्षिप्त विज्ञापन, जानिये किस विषय में कितने पद, पूरी डिटेल.. Read More »

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 31 मामलों में जब्त 767.911 किलो गांजा किया नष्ट, कीमत 1.53 करोड़ रुपये से अधिक..

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों और चौकियों से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त किए गए 767.911 किलोग्राम गांजे का विधिवत विनष्टीकरण किया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 31 मामलों में जब्त 767.911 किलो गांजा किया नष्ट, कीमत 1.53 करोड़ रुपये से अधिक.. Read More »

रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर ₹50 हजार का रिश्वत, हस्ताक्षरित चेक लेते बाबू गिरफ्तार..

रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने गिरफ्तार किया है।

रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर ₹50 हजार का रिश्वत, हस्ताक्षरित चेक लेते बाबू गिरफ्तार.. Read More »

जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, कार्य पंचायत को सुपुर्द के बाद मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी..

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत बिलाईगढ़ ब्लॉक में हर घर नल कनेक्शन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने समीक्षा बैठक ली।

जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण करने कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, कार्य पंचायत को सुपुर्द के बाद मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी.. Read More »

कार बहने के 24 घंटे बाद भी अबतक नहीं मिला दमपत्ति का कोई सुराग, कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना..

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अबतक नहीं मिला दमपत्ति का कोई सुराग, कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना, पानी में बहे दम्पत्ति के बारे एसडीआवोरएफ दल से किये पूछताछ..

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सोमवार सुबह सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर माधोपाली का दौरा किये, जहां विगत रविवार शाम को नजदीकी ग्राम बड़े घोठला निवासी देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी कार में बने पुल के नीचे लातनाला में बरसात के भारी बहाव पानी में बह गए थे। कलेक्टर एसपी ने राज्य आपदा राहत (एसडीआरएफ) की टीम और ग्रामीणों से कार में सवार पति पत्नी की तलाशी और घटना के संबंध में की जानकारी ली।

रविवार को जब घटना घटित हुआ उस समय पुल के नीचे से पानी बह रहा था। इसका वीडियो रिकार्ड मिला है, वहीं चालक द्वारा गाड़ी चलाने के दौरान असावधानी बरती गईं, उस समय वहां मौजूद 6-7 लोगों के द्वारा बचाने के बजाय मोबाइल में वीडियो बनाया गया, जिसके कारण दुर्घटना घटित हुआ। दुर्घटना के समय तत्काल यदि लोगों के द्वारा मदद किया जाता तो पति पत्नी को बचाया जा सकता था।

कार बहने के 24 घंटे बाद भी अबतक नहीं मिला दमपत्ति का कोई सुराग, कलेक्टर एसपी ने घटना स्थल लातनाला का किया मुआयना.. Read More »

Scroll to Top