रायगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर ₹50 हजार का रिश्वत, हस्ताक्षरित चेक लेते बाबू गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में सर्पदंश से मृत महिला की मुआवजा राशि शीघ्र बैंक खाते में जारी कराने के बदले ₹50,000 की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता विजय सिदार ने इसकी शिकायत ACB से की थी।

Join WhatsApp Group Click Here

नकद नहीं, गारंटी के तौर पर मांगा हस्ताक्षरित चेक

शिकायत के अनुसार आरोपी बाबू ने कहा था कि मुआवजा राशि मिलने के बाद ₹50,000 देना होगा और तब तक गारंटी के रूप में ₹50,000 का हस्ताक्षरित चेक जमा करना होगा। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ACB ने जाल बिछाया। 28 जुलाई 2026 को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को हस्ताक्षरित चेक सौंपा, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

ACB ने आरोपी राजकुमार सिदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार रिश्वत की नकद राशि लेने के बजाय गारंटी के रूप में हस्ताक्षरित चेक मांगकर रिश्वतखोरी करने और उसी आधार पर गिरफ्तारी का यह एक अनोखा मामला माना जा रहा है।

Scroll to Top