किसान के घर तीन आंखों वाले बछड़े ने लिया जन्म, भगवान का अवतार मान पूजा कर रहे लोग..

शेयर करें...

राजनांदगांव/ जिले में एक किसान के घर तीन आंखों वाले बछड़े ने जन्म लिया है। लोगों के बीच यह चर्चा की विषय बना हुआ है। लोग तीन आंखों वाले बछड़े को देखने के लिए के दूर-दूर के गांव से आ रहे है। गांव के लोग बछड़े को भगवान शिव का अवतार मान कर उसके ऊपर फूल-माला और पैसे चढ़ाकर पूजा कर रहे हैं। वहीं पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह भ्रूण के सही तरीके से डेवलप न करने से होता है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव के एक किसान निवासी हेमंत चंदेल के यहां दो दिन पहले एक तीन आंखों वाले बछड़े ने जन्म लिया है। हेमंत खेती के अलावा गोपालन का भी काम करता हैं। उनके पास बड़ी संख्या में अलग-अलग नस्ल की गाय हैं। मकर संक्रांति के दिन शाम 7 बजे उनकी एक गाय ने एक बछड़ा को जन्म दिया है। इस बछड़े के नाक के ऊपर माथे पर एक आंख नुमा आकृति बनी हुई है। वहीं कुछ लोग इसे भगवान शंकर का रूप बता रहे हैं।

Scroll to Top