नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण, कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

शेयर करें...

सरगांव/ नगर पंचायत सरगांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित राजीव तिवारी ने सफलतापूर्वक अपना 2 वर्ष पूर्ण किया इस अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के निवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

इस कार्यक्रम के तहत नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी के द्वारा नगर में 39 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ग नवीन भवन निर्माण हेतु वर्क आर्डर दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन कुशल जन हितैषी नीतियों से आज राज्य विकास के नए आयाम गढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ढाई करोड़ की लागत से 122 हितग्राही लाभ ले चुके हैं नगर के जरूरतमंद 339 विधवा निशक्त जनों को पेंशन। नगर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 77 लाख रुपए की सीसी रोड एवं सीसी नाली निर्माण कार्य नगर में शासन के महत्वकांक्षी गोधन अन्याय योजना का सफलतापूर्वक संचालन, नगर में 65% की छूट के साथ धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का सफल पूर्वक संचालन, 50 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण, दो करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से तलाब सुंदरीकरण, 7 करोड़ पचास लाख की लागत से गौरव पथ निर्माण, के साथ-साथ कोरोना जैसे गंभीर महामारी से संघर्ष करते हुए विकास के पथ पर अग्रसर रहा।

कोरोना के गंभीर चुनौतियों के बीच नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गली-गली जाकर निडरता के साथ गलियों मोहल्लों को सेनीटाइज करने के साथ-साथ लोगों को जिस तरीके से वायरस के प्रति जागरूक किया काबिले तारीफ है। जिसके परिणाम स्वरूप आज नगर के जनसंख्या के अनुसार कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या काफी कम रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह ,उपाध्यक्ष सुशील यादव, पार्षद एजाज अहमद, पार्षद गोपाल अग्रवाल ,पार्षद रामकुमार कौशिक,कन्हैया पांडे, सुनील कौशिक, पार्षद रामफल लहरी तथा कई अन्य पार्षद नगर के नागरिक तथा नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top