शेयर करें...

रायगढ़// अभी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहायक शिक्षक एलबी शिक्षक एलबी की पदोन्नति यूडीटी प्राथमिक प्रधान पाठक माध्यमिक प्रधान पाठक मे हो रहा है इस पदोन्नति में सबसे अधिक लाभ हमारे सहायक शिक्षकों को हो क्योंकि हमारे सहायक शिक्षक हमेशा से विगत 15, 20 सालों से एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं इस पदोन्नति से उनको लाभ मिले शासन प्रशासन अधिकारियों से निवेदन पदोन्नति की प्रक्रिया नियमानुसार निष्पक्ष हो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला रायगढ़ के पदाधिकारी गण पदोन्नति के लिए के लिए सरकार से अपील किए हैं पदोन्नति की प्रक्रिया निष्पक्ष हो नियमानुसार हो किसी प्रकार की दिक्कतें आती है तो शासन प्रशासन से मार्गदर्शन मंगवा कर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण किया जाए अधिकतम पदों पर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति किया जाए जिससे अधिक से अधिक लाभ सहायक शिक्षक एलबी साथियों को मिल सके वरिष्ठता सूची का निर्धारण नियमानुसार हो, जिससे किसी भी साथी का किसी प्रकार का हानि ना हो वरिष्ठता सूची नियमानुसार बने एकरूपता रहे एवं जरूरत हो तो उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन लिया जाए, प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पद एवं रिक्त शाला के नाम सार्वजनिक किया जाए,माध्यमिक शाला में विकल्प विषय द्वारा कार्यरत शिक्षकों के पद को रिक्त माना जाए एवं शिक्षक पदोन्नति में उन विषयों में पात्र सहायक शिक्षक एलबी को पदोन्नति दी जाए, पदोन्नत हो रहे शिक्षकों को वर्तमान पदस्थ जिलों के संकुल एवं ब्लॉक में ही पदांकित किया जाए, उच्च वर्ग शिक्षक से व्याख्याता तथा माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पदों पर पहले पदोन्नति की जाए अधिक से अधिक सहायक शिक्षक एलबी पदोन्नति में लाभ मिल सके, जिन साथियों के नाम वरिष्ठता सूची में गई है दावा आपत्ति के आधार पर मिलान कर उनका नाम वरिष्ठता सूची में जोड़ा जाए, जिन साथियों के नाम वरिष्ठता सूची में क्रमांक आगे पीछे हो गया है उसमें दावा आपत्ति के आधार पर सुधार किया जाए जिससे जिस साथी को पदोन्नति में लाभ हो रहा है उनके ऊपर किसी प्रकार का अन्याय ना हो, वरिष्ठतासूची में किसी प्रकार की त्रुटि, किसी व्यक्ति का स्थानांतरण अन्य जिले में हो गया हो,नाम छूटा हो, मृत व्यक्ति का नाम अंकित हो, डबल नाम अंकित हो, दावा आपत्ति के आधार पर सुधार किया जाए।



You must be logged in to post a comment.