जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे को दी गई विदाई, विनय कुजूर ने किया पदभार ग्रहण..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद सारंगढ़ जिले में खाद्य विभाग की जिम्मेदारी में बदलाव हो गया है। विनय कुजूर ने सोमवार को जिला खाद्य अधिकारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

पदभार संभालने के बाद नवपदस्थ जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही जिले में खाद्य विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं, धान खरीदी व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर निवर्तमान जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उल्लेखनीय है कि गणेश कुर्रे का स्थानांतरण संचालनालय खाद्य, रायपुर किया गया है। विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सुचारू संचालन और धान खरीदी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किए गए। कर्मचारियों ने उनके सहज, सरल व्यवहार, सहयोगात्मक कार्यशैली और मार्गदर्शन को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, नवपदस्थ जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राहियों तक राशन की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में खाद्य विभाग के निरीक्षक, लिपिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top