अपनी पत्नी संग अवैध संबंध का शक, बेटे ने चाकू गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार..
राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां मजदूर नगर सरोरा में 21 वर्षीय युवक ने अपने 45 वर्षीय पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम दिनेश कुमार सेन है, जबकि मृतक का नाम देव प्रसाद सेन बताया जा रहा है।

