विश्वासपुर के राधामाधव मंदिर में गोवर्धन पूजा का हुआ आयोजन, आगंतुक भक्तों ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद..
बरमकेला विकासखण्ड के ग्राम विश्वासपुर स्थित राधामाधव मंदिर में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पं. गहलु महाराज ने विधिवत मंत्रोचारण कर मंदिर परिसर में स्थित भव्य गोवर्धन पर्वत प्रतिमा के समक्ष मुख्य यजमान रघुनाथ पटेल व उनकी पत्नी के कर कमलों से पूजा अर्चना करवाई।
