लेन्धरा मंडल के कार्यकर्ताओं को मिला डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर..
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान के तहत मंगलवार को लेन्धरा मंडल द्वारा ग्राम लेन्धरा के संस्कार भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग-2026 का आयोजन किया गया।
