लेन्धरा मंडल के कार्यकर्ताओं को मिला डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक प्रशिक्षण अभियान के तहत मंगलवार को लेन्धरा मंडल द्वारा ग्राम लेन्धरा के संस्कार भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण वर्ग-2026 का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मां भारती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग तथा संगठन की गतिविधियों के ऑनलाइन प्रचार-प्रसार की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के साथ कदम मिलाकर संगठन की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त करना है।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक उपयोग संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि यह महाअभियान 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन चौहान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के संचालन, ऑनलाइन संवाद और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। वहीं जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक चूड़ामणि पटेल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे, जिसके बाद उन्हें डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक उपस्थित रहे। वहीं जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी चूड़ामणि पटेल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राधामोहन पाणिग्राही, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायण बरिहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन चौहान, वरिष्ठ नेता चक्रधर पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दयाराम चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल ने किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग की बारीकियों को समझते हुए इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया।

Scroll to Top