लोन क्लोज कराने के नाम पर महिलाओं से 10.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी, माइक्रो फाइनेंस का कर्मचारी हुआ फरार, अपराध दर्ज..
सरिया क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा लोन की किस्त और बकाया राशि जमा करने के नाम पर 38 महिला हितग्राहियों से कुल 10 लाख 51 हजार 878 रुपये लेने के बाद कंपनी में राशि जमा नहीं करने और नौकरी छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है।

