ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला प्राचार्य और बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, इंक्रीमेंट के नाम पर ले रही थी रिश्वत..
जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

