पुसौर में शीघ्र प्रारंभ होगा रजिस्ट्री कार्य ; भवन रिनोवेशन कार्य पूर्ण, कलेक्टर ने पुसौर तहसील में विकास कार्यों के लिए स्थलों का किया निरीक्षण..
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर जनपद कार्यालय परिसर में उप-पंजीयक कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) के लिए रेनोवेट किए जा रहे भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय प्रारंभ करने से पूर्व सभी शेष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण के निर्देश दिए।

