जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में निःशुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध, डायलिसिस के लिए संपर्क नंबर 6267317316, 9329205242 जारी..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, मूत्र में रक्त आना, पैरो में सूजन आना, चेहरों में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, रात्रि में जल्दी जल्दी पेशाब आना, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, मूत्र में प्रोटिन आना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के लक्षण होते है।

