कनकबीरा में नवीन पुलिस चौकी का हुआ गृह प्रवेश, नई चौकी से क्षेत्र में पुलिस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती..

कनकबीरा क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी का गृह प्रवेश कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से कनकबीरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ने के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कनकबीरा में नवीन पुलिस चौकी का हुआ गृह प्रवेश, नई चौकी से क्षेत्र में पुलिस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती.. Read More »

तौसीर में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार..

बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम तौसीर में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

तौसीर में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार.. Read More »

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विवाद ने लिया नया मोड़, एसडीएम-तहसीलदार के बाद अब CMO पर गिरी गाज, राज्य शासन ने किया निलंबित..

बिलाईगढ़ नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) यशवंत देवांगन को नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में विवाद ने लिया नया मोड़, एसडीएम-तहसीलदार के बाद अब CMO पर गिरी गाज, राज्य शासन ने किया निलंबित.. Read More »

बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत.. Read More »

आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा..

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद आज भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज भी भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी, सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा.. Read More »

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी..

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी..

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला विकासखंड के ग्राम नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कराया गया, जिसमें खीर, पूरी, मीठा केला सहित शाकाहारी व्यंजन शामिल रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और आयोजन का आनंद लिया।

न्योता भोज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे भी शामिल रहे। यह आयोजन केवल जन्मदिन की खुशी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ खुशियां बांटने और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। न्योता भोज के माध्यम से ग्रामीणों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।

कलेक्टर की अपील के बाद सामाजिक सहभागिता

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में न्योता भोज के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में नदीगांव में भी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज के लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और ग्रामीण समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल, उपसरपंच दृष्टिदेव प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे, प्रधान अध्यापक ठंडाराम ओगरे, शिक्षक कृष्णचंद्र गुप्ता, गांव की महिला प्रमुख पुष्पांजलि विश्वाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता पांडे, शाला विकास समिति की अध्यक्ष सुषमा प्रधान, वरिष्ठ नागरिक नंदकिशोर विश्वाल, विकास विश्वाल, बलराम विश्वाल, रोहित शर्मा, सुनील प्रधान, अच्युतानंद प्रधान, संजय निषाद, संपत यादव, गोवर्धन यादव, शरद बारिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिव्या पटेल सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ बांटी खुशियां

न्योता भोज में प्राथमिक विद्यालय नदीगांव और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह खुशियां बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है और इससे सामुदायिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होती है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को भोजन कराने के साथ यह संदेश भी दिया गया कि समाज के हर व्यक्ति की छोटी-सी पहल बच्चों के बेहतर पोषण और उनके खुशहाल बचपन में योगदान दे सकती है।

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी.. Read More »

Scroll to Top