शिक्षकों पर हंटर, बाबुओं पर रहम! VSK ऐप से भाग रहे कर्मचारियों ने खोल दी शिक्षा विभाग की दोहरी व्यवस्था, DPI को फिर जारी करना पड़ा फरमान..
छत्तीसगढ़ में सरकार शिक्षकों की समय पर स्कूल पहुंचने को लेकर सख्त है। स्कूलों में शिक्षकों की निगरानी के लिए VSK ऐप, निरीक्षण दल और स्थानीय शिकायत व्यवस्था तक बनाई गई है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यही नियम शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बैठे बाबुओं और कर्मचारियों पर भी लागू होते हैं?


