महुआ शराब के अवैध कारोबार पर भटगांव पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन अलग-अलग मामलों में 22.5 लीटर शराब के साथ तीन कोचिया गिरफ्तार..
जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भटगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22.500 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
