शेयर करें...
मुंगेली// विजयादशमी के पावन अवसर पर सरगांव थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक यादव के ने शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग में परंपरानुसार शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। पुलिस विभाग में भी इस अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई जाती है। इसी क्रम में सरगांव थाने में शस्त्रों की पूजा कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की गई।
थाना प्रभारी अशोक यादव ने इस अवसर पर विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व आम नागरिकों की सुरक्षा करना और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।
इस आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग की परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।


