तहसीलदार कोमल साहू ने किया ग्रामीण क्षेत्र का औचक निरीक्षण, मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का लिया जायजा..
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से तहसीलदार सरिया कोमल प्रसाद साहू द्वारा ग्रामीण क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।



