गैस एजेंसियों को कलेक्टर की चेतावनी : कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, जांच में अबतक 11 सिलेंडर हुए जब्त..
जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सख्त रुख अपनाते हुए गैस एजेंसी संचालकों को पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

