विंग कमांडर ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में सो रहे थे दोनों बच्चे, पत्नी गई थी दिल्ली..
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित पुरैना विधायक कॉलोनी में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।
