गोबरसिंहा सोसायटी में दलहन-तिलहन खरीदी का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा समर्थन मूल्य का लाभ..
जिले के गोबरसिंहा सेवा सहकारी समिति में दलहन और तिलहन फसलों की खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत हुई।
