शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाइगढ़// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रदेश की 515 नवीन समितियों के साथ सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले की 15 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। बुधवार को आयोजित इन विभिन्न कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और किसानों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बता दें कि सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के 15 नवीन समितियां जैसे भड़िसार, बोहराबहाल, गौरडीह, अमुर्रा, बरगांव, धनीगांव, बोईरडीह, सेन्दुरस, मढाईभांठा, धारासीव, सालिहाघाट, पचरी, देवसागर, रोहिना एवं टाटा को नई समिति के रूप में प्रारंभ किया गया है।
सरिया तहसील अंतर्गत अमूर्रा में हुए शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री नारायण प्रधान, महेश बारीक, अपेक्स बैंक सरिया के प्रबंधक एस एन सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण शराफ, सेवा सहकारी समिति सरिया प्रबंधक विनोद गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवांशु गुरु, युवा मोर्चा जिला मंत्री आकाश नायक, राधाकांत देहरी, सुनील प्रधान, कैलाश, संतोष सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं बरमकेला तहसील क्षेत्र के बोईरडीह में हुए कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, प्रदेश संयोजक कृषि व्यवसाय उद्यमिता भाजपा किसान मोर्चा कैलाश पंडा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल, सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
किसानों को होने वाले प्रमुख लाभ
किसानों को अब खाद, बीज और कृषि ऋण के लिए किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। धान खरीदी केंद्रों की नजदीकी से किसानों के समय और परिवहन व्यय (किराया) की बचत होगी। नई समितियों के गठन से ऋण वितरण और पंजीयन जैसी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। इस अवसर पर उपस्थित किसानों और जनप्रतिनिधियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।



You must be logged in to post a comment.