सारंगढ़ में 28 अप्रैल को होगा रोजगार मेला, साक्षात्कार हेतु युवाओं को करना होगा ऑनलाइन पंजीयन..
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शासकीय सेजेस स्कूल खेलभांठा सारंगढ़ में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा।
