बरमकेला में चोरी का खुलासा: बस स्टैंड के पास दुकान में सेंधमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बस स्टैंड के पास स्थित राधा प्रोविजन दुकान में हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से मामला जल्द सुलझ गया।

Join WhatsApp Group Click Here

रात में दुकान को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार 22-23 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने बरमकेला बस स्टैंड के पास स्थित राधा प्रोविजन दुकान में सेंधमारी की। चोर दुकान से मंथन के 20 पैकेट और सागर अमूल स्प्रे के 20 पैकेट चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और डीएसपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी ए.के. बेक के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लम्बोदर महंत (27 वर्ष), विकाश दास महंत (31 वर्ष) और संदीप सारथी (22 वर्ष), सभी निवासी लोधिया शामिल हैं।

चोरी का माल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 45/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ए.के. बेक, सहायक उप निरीक्षक राजपूत, प्रधान आरक्षक भवानी धांगर, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक किरण यादव, अशोक साहू, गोपाल डनसेना, गीता भास्कर, प्यारे लाल सहित थाना बरमकेला के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top