IAS प्रमोशन : तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे सहित सात अफसरों को IAS अवार्ड, जारी हुआ आदेश..
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड प्रदान किया गया है। जिन अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली है, उनमें तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र पंचभाई और आशीष टिकरिहा शामिल हैं।


