घर में अकेली युवती के साथ जबरन अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने युवती से छेड़छाड़, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।



