ACB की लगातार कार्रवाई जारी, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया हेड कांस्टेबल, थाने में मचा हड़कंप..
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।


