सराफा कारोबार की सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने व्यापारियों के साथ की अहम बैठक..
शहर में सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सक्रिय कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मकसद व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर संभावित अपराधों को पहले ही रोकना था।



