कांग्रेस नेता हत्याकांड का खुलासा : लूट की नियत से दिया था घटना को अंजाम, पुलिस की सतर्कता से 48 घंटे में सुलझा केस, CCTV फुटेज ने खोला राज..
रात के करीब दो बजे, सुनसान दुर्ग-धमधा रोड पर तीन दोस्त बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में चार बदमाश उनकी जिंदगी बदल देंगे। कुछ ही मिनटों में मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया और कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

