औसत बारिश में सारंगढ़-बिलाईगढ़ और कुल बारिश में नारायणपुर जिला अव्वल, छत्तीसगढ़ में मानसून का अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज..
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।


