कलेक्ट्रेट में सजा बिहान राखी बाजार, पहले दिन हुई 13 हजार रुपए की बिक्री, कलेक्टर ने स्वयं राखी खरीदकर स्थानीय उत्पाद को दिया बढ़ावा..
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं नवाचार से भरपूर राखियां तैयार कर प्रदर्शित कीं।
