शासकीय हाई स्कूल नदीगांव में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, सरस्वती साइकिल योजना के तहत किया गया वितरण..
छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बरमकेला विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल नदीगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।


